businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Aug 15, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market Closed on Independence Dayमुंबई| देश के शेयर बाजार शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहे। इससे पिछले कारोबारी दिवस गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 29.35 अंकों की तेजी के साथ 25,948.30 पर खुला था और 184.28 यानी 0.71 फीसदी तेजी के साथ 26,103.23 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गुरुवार को 16.60 अंकों की तेजी के साथ 7,756.15 पर खुला था और 52.15 अंकों यानी 0.67 फीसदी तेजी के साथ 7,791.70 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार सोमवार को खुलेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0