businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट विमानों की संख्या बढ़ाएगी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SpiceJet increase the number of planesगु़डगांव। स्पाइसजेट के सह-प्रमोटर और अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा है कि ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद कंपनी अपने विमानों की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी की 10वीं स्थापना सालगिरह के मौके पर शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अजय सिंह ने कहा, "कंपनी का कारोबार बढ़ाने की विस्तृत योजना के तहत स्पाइसजेट की फिलहाल प्राथमिकता ग्राहकों का भरोसा जीतना है। उसके बाद कंपनी विस्तार पर ध्यान देगी।"

उन्होंने कहा, "स्पाइसजेट का कारोबार फिर से बेहतर होता जा रहा है। फंडिंग का आकार इस पर निर्भर करता है कि कंपनी को कितने की जरूरत है। हम विमानों की संख्या बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।" सिंह ने कहा कि उन्होंने अब तक कंपनी में 800 करो़ड रूपये का निवेश कर दिया है। कंपनी के संकट में घिरने के बाद सिंह ने कंपनी की कमान फिर से संभाल ली है।

उन्होंने कहा, "हम ऎसे मो़ड पर ख़डे थे, जहां विमानन कंपनी लगभग बंद हो चुकी थी। अब ध्यान ग्राहकों का भरोसा जीतने पर है। इस पर कुछ और महीने काम किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "कुछ निवेशक कंपनी में रूचि रखते हैं। हमारे सामने विकल्प खुले ेहुए हैं।" लगातार सात तिमाहियों तक घाटा दर्ज करने के बाद कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 22.51 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। गत वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 321.5 करो़ड रूपये का घाटा हुआ था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0