businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स ने छुई नई ऊंचाई, निफ्टी भी 8 हजार अंक के पार

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Share market at new hight, nifty also crosses 8,000 markमुंबई। अर्थव्यवस्था में सुधार से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती कारोबार में 26,812.69 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 8,000 अंक को पार कर गया।

 बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, एशियाई बाजार में मिलेजुले कारोबारी रूख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा में सुधार आया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पहले 28 अगस्त को 26,674.38 अंक पर बंद हुआ था, जो सोमवार के शुरूआती कारोबार में 174.58 अंक अथवा 0.65 फीसद बढकर 26,812.69 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। पिछले छह सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 323.96 अंक की बढोतरी हुयी है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज के शुरूआती कारोबार में 64.30 अंक अथवा 0.80 फीसद बढकर 8,018.65 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले 25 अगस्त को निफ्टी ने 7,968.25 अंक का स्तर छुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाए जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0