businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 60 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 60 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 60.17 अंकों की तेजी के साथ 22,446.44 पर और निफ्टी 16.85 अंकों की तेजी के साथ 6,721.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.96 अंकों की तेजी के साथ 22,455.23 पर खुला और 60.17 अंकों या 0.27 फीसदी तेजी के साथ 22,446.44 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,485.77 के ऊपरी और 22,295.65 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.30 अंकों की तेजी के साथ 6,729.50 पर खुला और 16.85 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 6,721.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,732.25 के ऊपरी और 6,675.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 3.14 अंकों की तेजी के साथ 7,086.00 पर और स्मॉलकैप 34.76 अंकों की तेजी के साथ 7,106.72 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.65 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी), तेल एवं गैस (1.09 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों बैंकिंग (1.18 फीसदी), रियल्टी (0.85 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.32 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0