businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 41 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 41 pointsबंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.95 अंकों की तेजी के साथ 29,135.88 पर और निफ्टी 3.85 अंकों की तेजी के साथ 8,809.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.84 अंकों की तेजी के साथ 29,170.77 पर खुला और 40.95 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 29,135.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,325.35 के ऊपरी और 29,083.40 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.90 अंकों की तेजी के साथ 8,831.40 पर खुला और 3.85 अंकों या 0.04 फीसदी तेजी के साथ 8,809.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,870.10 के ऊपरी और 8,793.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला जुला रूख रहा। मिडकैप 2.96 अंकों की गिरावट के साथ 10,737.99 पर और स्मॉलकैप 7.17 अंकों की तेजी के साथ 11,246.45 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.79 फीसदी), रियल्टी (0.97 फीसदी), बिजली (0.61 फीसदी), वाहन (0.45 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों तेल एवं गैस (0.99 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.98 फीसदी), बैंकिंग (0.92 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.87 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0