businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 363 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 363 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 363.30 अंकों की तेजी के साथ 27,687.30 पर और निफ्टी 111.30 अंकों की तेजी के साथ 8,373.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.97 अंकों की तेजी के साथ 27,416.97 पर खुला और 363.30 अंकों या 1.33 फीसदी तेजी के साथ 27,687.30 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,725.97 के ऊपरी और 27,370.28 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.60 अंकों की तेजी के साथ 8,284.95 पर खुला और 111.30 अंकों या 1.35 फीसदी तेजी के साथ 8,373.65 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,384.60 के ऊपरी और 8,271.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 103.15 अंकों की तेजी के साथ 10,667.07 पर और स्मॉलकैप 107.13 अंकों की तेजी के साथ 11,147.92 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.16 फीसदी), तेल एवं गैस (2.09 फीसदी), स्वास्थ सेवा (1.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.37 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.30 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (0.20 फीसदी) सेक्टर में गिरावट रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0