businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार चढे,सेंसेक्स 271 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 271 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.24 अंकों की तेजी के साथ 28,930.41 पर और निफ्टी 76.05 अंकों की तेजी के साथ 8,776.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 139.44 अंकों की तेजी के साथ 28,798.61 पर खुला और 271.24 अंकों या 0.95 फीसदी तेजी के साथ 28,930.41 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,971.01 के ऊपरी और 28,772.71 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 76.05 अंकों की तेजी के साथ 8,740.65 पर खुला और 76.05 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 8,776.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,787.20 के ऊपरी और 8,732.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 128.95 अंकों की तेजी के साथ 10,945.28 पर और स्मॉलकैप 101.53 अंकों की तेजी के साथ 11,385.31 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (2.27 फीसदी), रियल्टी (1.53 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.49 फीसदी), धातु (1.43 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.32 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0