businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स ऎतिहासिक ऊंचाई पर, बाजार में तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex up 248 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को दोपहर तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने जीवनकाल का ऎतिहासिक उच्चा स्तर छू लिया। शेयर बाजारों में तेजी रही।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 248.16 अंकों की तेजी के साथ 27,346.33 पर और निफ्टी 78.75 अंकों की तेजी के साथ 8,169.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.77 अंक की तेजी के साथ 27,098.94 पर खुला और 248.16 अंकों यानी 0.92 फीसदी तेजी के साथ 27,346.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,390.60 के ऊपरी और 27,088.65 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,085.20 पर खुला और 78.75 अंकों यानी 0.97 फीसदी तेजी के साथ 8,169.20 पर बंद हुआ।

 दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,181.55 के ऊपरी और 8,085.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 64.14 अंकों की तेजी के साथ 9,714.43 पर और स्मॉलकैप 37.00 अंकों की तेजी के साथ 10,827.46 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (3.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.77 फीसदी), तेल एवं गैस (1.65 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0