businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 105 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sensex up 105 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.05 अंकों की तेजी के साथ 22,551.49 पर और निफ्टी 31.50 अंकों की तेजी के साथ 6,752.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.14 अंकों की तेजी के साथ 22,550.58 पर खुला और 105.05 अंकों यानी 0.47 फीसदी तेजी के साथ 22,551.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,592.10 के ऊपरी और 22,473.46 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.55 अंकों की तेजी के साथ 6,757.60 पर खुला और 31.50 अंकों यानी 0.47 फीसदी तेजी के साथ 6,752.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 6,763.50 के ऊपरी और 6,723.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 112.92 अंकों के तेजी के साथ 7,198.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 113.64 अंकों की तेजी के साथ 7,220.36 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी देखी गई। रियल्टी (1.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.57 फीसदी), तेल एवं गैस (1.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.18 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.13 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के दो सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.50 फीसदी) और धातु (0.50 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0