businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स लगातार छठे दिन ऎतिहासिक उच्च स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sensex sixth consecutive day at historically high levelsमुंबई| देश के शेयर बाजारों के एक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने सोमवार को लगातार छठे दिन अपने अब तक के जीवनकाल का ऐतिहासिक उच्च स्तर 22,467.21 को छू लिया। गत कारोबारी दिवस शुक्रवार को इसने तब तक के रिकार्ड उच्च स्तर 22,363.97 को छुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.17 अंकों की तेजी के साथ 22,423.14 पर खुला। दोपहर करीब 2.15 बजे यह 42.67 अंकों की गिरावट के साथ 22,297.30 पर कारोबार करते देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने भी लगातार छठे दिन अपने अब तक के जीवनकाल का ऐतिहासिक उच्च स्तर 6,730.05 को छुआ। इससे पहले इसने शुक्रवार को ऐतिहासिक उच्च स्तर 6,702.60 को छुआ था।

समाचार लिखे जाते वक्त निफ्टी को 17.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,678.30 पर कारोबार करते देखा गया।

दोपहर तक बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर में सर्वाधिक 2.67 फीसदी तेजी देखी गई, जबकि बिजली (0.98 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0