businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में बहार, सेंसेक्स 28,880 की नई ऊंचाई पर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex hits record high at 28,880मुंबई। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरआती कारोबार में 28,900 अंक जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,730.45 अंक की नयी उंचाई पर पहुंच गया। शाम को सेंसेक्स 28880 के स्तर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 1,438 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो बुध को शुरूआती कारोबार में 155.25 अंक अथवा 0.53 फीसद की तेजी के साथ 28,939.92 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 34.85 अंक अथवा 0.40 फीसद बढकर 8,730.45 अंक की सर्वकालिक उंचाई पर पहुंच गया। मंगल के कारोबार में निफ्टी 8,707.90 अंक पर बंद हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0