businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex falls after Budgetमुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा लोकसभा में आम बजट 2015-16 पेश किए जाने के बाद शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट देखी गई। जेटली के बजट भाषण के दौरान हालांकि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी और गिरावट की सीमा में बार-बार प्रवेश करते रहे, लेकिन बजट भाषण पूरा होते ही इनमें गिरावट की स्थिति आ गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अपराह्न 1.25 बजे 274.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,946.06 पर कारोबार करते देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 70.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,773.90 पर कारोबार करते देखा गया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0