businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 170 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex ends up 170 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.57 अंकों की तेजी के साथ 26,128.20 पर और निफ्टी 58.90 अंकों की तेजी के साथ 7,942.70 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.57 अंकों की तेजी के साथ 26,003.20 पर खुला और 169.57 अंकों या 0.65 फीसदी तेजी के साथ 26,128.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,184.65 के ऊपरी और 25,937.32 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.80 अंकों की बढ़त के साथ 7,910.60 पर खुला और 58.90 अंकों या 0.75 फीसदी तेजी के साथ 7,942.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,959.30 के ऊपरी और 7,879.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 49.85 अंकों की तेजी के साथ 10,984.57 पर और स्मॉलकैप 37.01 अंकों की तेजी के साथ 11,545.84 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही।

बैंकिंग (1.86 फीसदी), वित्त (1.53 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.53 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और धातु (0.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.38 फीसदी), दूरसंचार (0.60 फीसदी), ऊर्जा (0.40 फीसदी), उपभोेक्ता सेवा (0.24 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.21 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0