businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 247 अंको की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down by 247 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 246.66 अंकों की गिरावट के साथ 25,616.84 पर और निफ्टी 72.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,795.70 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.21 अंकों की तेजी के साथ 25,922.71 पर खुला और 246.66 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 25,616.84 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,936.89 के ऊपरी और 25,593.56 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.30 अंकों की तेजी के साथ 7,892.80 पर खुला और 72.80 अंकों या 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 7,795.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,893.95 के ऊपरी और 7,787.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 24.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,573.12 पर और स्मॉलकैप 26.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,916.07 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.87 फीसदी), रियल्टी (1.03 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.12) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- धातु (2.60 फीसदी), वाहन (1.74 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.72 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.37 फीसदी) और सूचना-प्रौद्योगिकी (1.26 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0