businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 79 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 79 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78.64 अंकों की गिरावट के साथ 26,908.82 पर और निफ्टी 25.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,102.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.03 अंकों की गिरावट के साथ 26,983.43 पर खुला और 78.64 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 26,908.82 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,051.60 के ऊपरी और 26,776.12 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,118.65 पर खुला और 25.25 अंकों या 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 8,102.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,151.20 के ऊपरी और 8,065.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 1.19 अंकों की गिरावट के साथ 10,234.55 पर और स्मॉलकैप 2.77 अंकों की तेजी के साथ 10,988.99 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों तेल एवं गैस (1.39 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.27 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.05 फीसदी) और बिजली (0.03 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के धातु (1.42 फीसदी), बैंकिंग (0.65 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी) और रियल्टी (0.27 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0