businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 71 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 71 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,710.13 पर और निफ्टी 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,029.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 57.43 अंकों की गिरावट के साथ 26,724.01 पर खुला और 71.31 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 26,710.13 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,871.91 के ऊपरी और 26,469.42 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,041.20 पर खुला और 37.80 अंकों या 0.47 फीसदी गिरावट के साथ 8,029.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,082.00 के ऊपरी और 7,961.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 58.24 अंकों की गिरावट के साथ 9,706.45 पर और स्मॉलकैप 112.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,516.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र तीन सेक्टरों धातु (1.06 फीसदी), तेल एवं गैस (0.74 फीसदी) और बैंकिंग (0.21 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के स्वास्थ्य सेवाएं (1.95 फीसदी), रियल्टी (1.59 फीसदी), वाहन (1.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.38 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0