businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 491 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 491 points Heavyमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 490.52 अंकों की गिरावट के साथ 28,227.39 पर और निफ्टी 134.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,526.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 151.41 अंकों की गिरावट के साथ 28,566.50 पर खुला और 490.52 अंकों या 1.71 फीसदी गिरावट के साथ 28,227.39 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,566.50 के ऊपरी और 28,183.32 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 76.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,584.40 पर खुला और 134.70 अंकों या 1.56 फीसदी गिरावट के साथ 8,526.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,605.55 के ऊपरी और 8,516.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।
मिडकैप 148.41 अंकों की गिरावट के साथ 10,342.27 पर और स्मॉलकैप 165.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,911.54 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (4.31 फीसदी), रियल्टी (2.73 फीसदी), धातु (2.54 फीसदी), वाहन (2.27 फीसदी) और बैंकिंग (2.06 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0