businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 47 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 47 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 46.73 अंकों की गिरावट के साथ 27,831.54 पर और निफ्टी 10.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,466.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.86 अंकों की तेजी के साथ 27,949.13 पर खुला और 46.73 अंकों या 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 27,831.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,040.73 के ऊपरी और 27,747.40 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.55 अंकों की तेजी के साथ 8,505.85 पर खुला और 10.75 अंकों या 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 8,466.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,525.75 के ऊपरी और 8,433.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 53.99 अंकों की तेजी के साथ 11,542.31 पर और स्मॉलकैप 100.30 अंकों की तेजी के साथ 11,891.91 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.61 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.96 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.88 फीसदी) और वाहन (0.60 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.92 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी), रियल्टी (0.32 फीसदी), बैंकिंग (0.20 फीसदी) और बिजली (0.17 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0