businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 46 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 46 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.58 अंकों की गिरावट के साथ 27,842.32 पर और निफ्टी 17.05 अंकों की गिरावट केसाथ 8,378.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.53 अंकों की तेजी के साथ 27,978.43 पर खुला और 45.58 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 27,842.32 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,064.49 के ऊपरी और 27,786.85 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.50 अंकों की तेजी के साथ 8,407.95 पर खुला और 17.05 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट केसाथ 8,378.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,445.60 के ऊपरी और 8,363.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 16.97 अंकों की तेजी के साथ 10,547.17 पर और स्मॉलकैप 12.06 अंकों की तेजी के साथ 11,320.21 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों वाहन (1.14 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.22 फीसदी) और रियल्टी (0.22 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.01 फीसदी), धातु (0.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.26 फीसदी) और बैंकिंग (0.25 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0