businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 35 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 35 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.74 अंकों की गिरावट के साथ 26,349.33 पर और निफ्टी 20.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,864.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 153.35 अंकों की तेजी के साथ पर 26,537.42 खुला और 34.74 अंकों यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 26,349.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,550.79 के ऊपरी और 26,212.01 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.00 अंकों की तेजी के साथ 7,923.25 पर खुला और 20.25 अंकों यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 7,864.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,928.00 के ऊपरी और 7,825.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 16.68 अंकों की गिरावट के साथ 9,473.08 पर और स्मॉलकैप 15.22 अंकों की गिरावट के साथ 10,631.25 पर बंद हुआ।

बीएसई के चार सेक्टरों -बिजली (0.57 फीसदी), बैंकिंग (0.52 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.13 फीसदी) और धातु (0.08 फीसदी)- में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (9.24 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.63 फीसदी), तेल एवं गैस (0.54 फीसदी) और वाहन (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0