businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 12 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 12 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.96 अंकों की गिरावट के साथ 25,610.21 पर और निफ्टी 1.20 अंकों की तेजी के साथ 7,789.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 171.60 अंकों की तेजी के साथ 25,793.77 पर खुला और 11.96 अंकों या 0.05 फीसदी गिरावट के साथ 25,610.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,875.96 के ऊपरी और 25,530.41 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.70 अंकों की तेजी के साथ 7,833.80 पर खुला और 1.20 अंक या 0.02 फीसदी तेजी के साथ 7,789.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,864.85 के ऊपरी और 7,759.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 17.44 अंकों की तेजी के साथ 10,519.96 पर और स्मॉलकैप 66.99 अंकों की तेजी के साथ 10,698.61 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (0.73 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.44 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.42 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.30 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों -धातु (1.53 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.52 फीसदी), तेल एवं गैस (0.32 फीसदी), वाहन (0.29 फीसदी) और बिजली (0.10 फीसदी)- में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0