businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 58 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex closes with 58 points downमुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,506.71 पर और निफ्टी 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.65 अंकों की तेजी के साथ 27,619.31 पर खुला और 57.95 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 27,506.71 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,666.37 के ऊपरी और 27,354.35 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। वेदांता (2.53 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.52 फीसदी), इंफोसिस (2.30 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.42 फीसदी) और भेल (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (2.58 फीसदी), टाटा पावर (2.18 फीसदी), सन फार्मा (1.94 फीसदी), एमएंडएम (1.93 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.76 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.10 अंकों की तेजी के साथ 8,345.70 पर खुला और 15.60 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,364.50 के ऊपरी और 8,270.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 56.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,560.04 पर और स्मॉलकैप 17.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,145.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.31 फीसदी), बैंकिंग (0.51 फीसदी), धातु (0.38 फीसदी), रियल्टी (0.15 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.05 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूझान नकारात्मक रहा। कुल 1,243 शेयरों में तेजी और 1,424 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 108 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0