businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 54 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jun 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex 54 points firmlyमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.32 अंकों की मजबूती के साथ 26,425.30 पर और निफ्टी 17.55 अंकों की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की कमजोरी के साथ 26,340.32 पर खुला और 54.32 अंकों या 0.21 फीसदी मजबूती के साथ 26,425.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,489.58 के ऊपरी और 26,307.07 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.5 अंकों की कमजोरी के साथ 7,959.85 पर खुला और 17.55 अंकों या 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,995.60 के ऊपरी और 7,940.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 33.87 अंकों की मजबूती के साथ 10,121.94 पर और स्मॉलकैप 38.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,573.78 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों बैंकिंग (1.09 फीसदी), बिजली (0.43 फीसदी), तेल और गैस (0.27 फीसदी) और वाहन (0.06 फीसदी) में मजबूती दर्ज की गई। बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी), धातु (1.42 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.13 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0