businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 162 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex 162 point riseमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 161.82 अंकों की तेजी के साथ 25,778.66 पर और निफ्टी 47.60 अंकों की तेजी के साथ 7,843.30 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 120.46 अंकों की गिरावट के साथ 25,496.38 पर खुला और 161.82 अंकों या 0.63 फीसदी तेजी के साथ 25,778.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,054.37 के ऊपरी और 25,287.33 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 70 अंकों की गिरावट के साथ 7,725.70 पर खुला और 47.60 अंकों या 0.61 फीसदी तेजी के साथ 7,843.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,926.55 के ऊपरी और 7,691.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 44.18 अंकों की तेजी के साथ 10,617.30 पर और स्मॉलकैप 12.36 अंकों की गिरावट के साथ 10,903.71 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही।

रियल्टी (1.99 फीसदी), बैंकिंग (0.90 फीसदी), वाहन (0.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.65 फीसदी) और बिजली (0.52 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के चार सेक्टरों धातु (1.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.89 फीसदी), तेल एवं गैस (0.85 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.38 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0