businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली तेजी रही (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | May 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex, Nifty is marginally faster weekly reviewमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 0.35 फीसदी या 94.08 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 27,105.39 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.12 फीसदी या 10 अंकों की तेजी के साथ 8,191.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से पिछले सप्ताह सात 20 में तेजी रही, जिसमें प्रमुख रहे बजाज ऑटो (9.23 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (7.71 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.31 फीसदी), भारती एयरटेल (4.27 फीसदी) और वेदांता लिमिटेड (3.90 फीसदी)। सेंसेक्स में 10 शेयरों में गिरावट रही, जिनमें प्रमुख रहे एनटीपीसी (5.49 फीसदी), एक्सिस बैंक (4.49 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.32 फीसदी), टाटा पावर (3.56 फीसदी) और मारूति सुजुकी (3.41 फीसदी)।

गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि एक फीसदी से अधिक गिरावट रही। मिडकैप 1.73 फीसदी या 180.08 अंकों की तेजी के साथ 10,236.21 पर और स्मॉलकैप 1.05 फीसदी या 114.97 अंकों की तेजी के साथ 10,829.06 पर बंद हुआ। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गुरूवार सात मई को एक समिति का गठन किए जाने की घाषणा की, जो विदेशी निवेशकों के साथ न्यूनतम वैकल्पिक कर (एमएटी) तथा अन्य कर संबंधी मुद्दों का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि इस समिति के अध्यक्ष विधि आयोग के अध्यक्ष एपी शाह होंगे।

सोमवार चार मई को अप्रैल महीने के लिए जारी एचएसबीसी इंडिया पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के मुताबिक देश की विनिर्माण गतिविधियों में गिरावट रही। सूचकांक अप्रैल 2015 में गिरावट के साथ 51.3 पर दर्ज किया गया, जो मार्च में 52.1 पर था। गुरूवार 30 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद जारी सरकारी आंक़डों के मुताबिक आठ प्रमुख उद्योगों की विकास दर मार्च महीने में साल-दर-साल आधार पर नकारात्मक 0.1 फीसदी रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0