businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex, Nifty faster than the 1 percentमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक तेजी दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.31 फीसदी या 377.02 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 29,094.93 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.67 फीसदी या 144.45 अंकों की तेजी के साथ 8,805.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में पिछले सप्ताह तेजी रही।

डॉ. रेड्डीज लैब (9.46 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (5.75 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.21 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.17 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (3.39 फीसदी), गेल (3.26 फीसदी), ओएनजीसी (3.15 फीसदी), भेल (1.76 फीसदी) और टीसीएस (1.45 फीसदी)। गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी एक फीसदी से अधिक तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 2.39 फीसदी या 250.27 अंकों की तेजी के साथ 10,740.95 पर और स्मॉलकैप 1.46 फीसदी या 161.94 अंकों की तेजी के साथ 11,239.28 पर बंद हुआ। गुरूवार 12 फरवरी को जारी सरकारी आंक़डों के मुताबिक दिसंबर 2014 में उपभोक्ता महंगाई दर 5.11 फीसदी रही, जो एक महीने पहले 4.28 फीसदी थी। गुरूवार को ही जारी एक अन्य आंक़डे के मुताबिक दिसंबर 2014 में औद्योगिक उत्पादन विकास दर 1.7 फीसदी रही, जो एक महीने पहले 3.9 फीसदी थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0