businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रूपया, सेंसेक्स धडाम, रूपया 13 महीने के न्यूनतम स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex, Nifty crumble, rupee falls to 13 month lowमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 538.12 अंकों की गिरावट के साथ 26,781.44 पर और निफ्टी 152.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,067.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.38 अंकों की गिरावट के साथ 27,181.18 पर खुला और 538.12 अंकों या 1.97 फीसदी गिरावट के साथ 26,781.44 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,199.37 के ऊपरी और 26,736.23 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,172.60 पर खुला और 152.00 अंकों या 1.85 फीसदी गिरावट के साथ 8,067.60 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,189.35 के ऊपरी और 8,052.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 297.89 अंकों की गिरावट के साथ 9,764.69 पर और स्मॉलकैप 369.29 अंकों की गिरावट के साथ 10,628.62 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के धातु (4.17 फीसदी), रियल्टी (3.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (3.08 फीसदी), बैंकिंग (2.91 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (2.75 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

वहीं दूसरी ओर रूपया भी डॉलर के मुकाबले अपने 13 महीनों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को रूपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे कमजोर होकर 63.25 पर खुला। देश के व्यापार घाटे के 18 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण रूपया डॉलर के मुकाबले 13 महीने के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। यह नवंबर 2013 के बाद से डॉलर के मुकाबले रूपए का न्यूनतम स्तर है। नवंबर 2013 में इसने 63.34 रूपए प्रति डॉलर का स्तर छुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 132 अंकों की गिरावट के साथ 27181.18 पर और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 8,172.60 पर खुला था। सोमवार को सेंसेक्स 31.12 अंकों की गिरावट के साथ 27,319.56 पर बंद हुआ था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0