businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड उच्चा स्तर पर बंद (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Nov 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex, Nifty closed at a record high level weekly reviewमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ नए रिकार्ड उच्चा स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 28,500 से ऊपर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.27 फीसदी या 359.36 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 28,693.99 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.31 फीसदी या 110.9 अंकों की तेजी के साथ 8,588.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में पिछले सप्ताह तेजी रही। भेल (12.05 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (8.59 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.20 फीसदी), टाटा पावर (5.56 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (5.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (4.69 फीसदी), आईटीसी (3.52 फीसदी), सेसा स्टरलाईट (2.43 फीसदी), लार्सन एंड टुब्रो (1.53 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.32 फीसदी)। गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिलावट का रूख रहा।
मिडकैप 0.73 फीसदी या 74.82 अंकों की तेजी के साथ 10,270.61 पर और स्मॉलकैप 0.49 फीसदी या 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,270.79 पर बंद हुआ। गत सप्ताह सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड उच्चा स्तर 28,693.99 पर बंद हुआ। निफ्टी भी शुक्रवार को रिकार्ड उच्चा स्तर 8,588.25 पर बंद हुआ। गत सप्ताह पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने वियना में अपनी बैठक में पेट्रोलियम उत्पादन पुराने स्तर पर बरकरार रखने का निर्णय लिया।
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय कच्चो तेल के मूल्य में और गिरावट दर्ज की गई। तेल की कीमत पिछले कुछ महीने में काफी कम हुई है। इसके साथ ही डीजल मूल्य पर नियंत्रण हटा लिए जाने से देश का वित्तीय घाटा, चालू खाता घाटा और महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। देश अपनी जरूरत के 80 फीसदी तेल का आयात करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरूवार 27 नवंबर को वाणिज्यिक बैंकों को उसके द्वारा जारी किए गए दीर्घावधिक बांड पर आम ग्राहक को ऋण देने की अनुमति दे दी। ये ऋण सस्ते आवास और अवसंरचना परियोजना के लिए दिए जा सकेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0