businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग के चेयरमैन अदालत में पेश हों: सुप्रीम कोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 SC orders samsung chief to appear in gazhiabad court

नई दिल्ली। टीवी, मोबाइल हैंडसेट्स एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली कुन ही के लिए समस्या खडी हो गई है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 14 लाख डॉलर (करीब 8.4 करोड रूपये) की धोखाधडी के मामले में गाजियाबाद की एक अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है।

जस्टिस केसी प्रह्लाद और जस्टिस पीसी घोष की पीठ ने अपने एक निर्देश में कंपनी के 72-वर्षीय चेयरमैन ली के खिलाफ सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं होने के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट पर अमल छह सप्ताह के लिए रोक दिया है।

पीठ ने कहा, ...

याचिकाकर्ता (ली) के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर छह सप्ताह की अवधि तक कार्रवाई नहीं की जाएगी। पीठ ने कहा, इस बीच याचिकाकर्ता संबंधित सुनवाई अदालत के समक्ष सुनवाई के दौरान हाजिर होगा और अदालत से बाकायदा जमानत मंजूर कराने या हाजिर होने से छूट प्राप्त करने की अर्जी देगा। पीठ ने यह निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि वह सुनवाई अदालत के समक्ष चल रहे मूल मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0