businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिजर्व बैंक जारी करेगा 10 रूपए का नया नोट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Reserve Bank of India to issue  new note of Rs 10 मुंबई। रिजर्व बैंक जल्द ही 10 रूपए का नया करंसी नोट जारी करने जा रहा है। आरबीआई ने घोषणा करते हुए बताया कि यह "महात्मा गांधी श्रंखला-2005" के तहत जारी किया जाएगा और इसमें रूपए का प्रतीक चिन्ह तथा नंबर के खाने में अंग्रेजी का "एन" अक्षर अंकित होगा। आरबीआई की गुरूवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार नए नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होगा। इसका मुद्रण वर्ष 2014 है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि नोट का बाकी डिजाइन "महात्मा गांधी श्रंखला-2005" के पहले के 10 के नोटों के समान ही रहेगा। बाकी नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0