businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिजर्व बैंक का मुद्रा भंडार बढा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Reserve Bank currency increasedमुंबई। रिजर्व बैंक का मुद्रा भंडार एक अगस्त तक वार्षिक आधार पर 10.5 प्रतिशत बढकर 1628.20 करोड रूपए पर पहुंच गया है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसकी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही थी। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि इस अवधि में प्रचलन वाली मुद्राओं में सालाना दर से 12 प्रतिशत की बढोतरी हुई है और यह एक लाख 43 हजार 910 करोड रूपए पर पहुंच गई है। इसी तरह रिजर्व बैंक के पास बैंकरों के जमा भी 3.2 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 11030 करोड रूपए हो गई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके पास अन्य जमाएं भी सालाना आधार पर 326.1 प्रतिशत बढकर 7880 करोड रूपए पर पहुंच गई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0