businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जनरल, रिलायंस लाइफ पर लगा पांच लाख का जुर्माना

Source : business.khaskhabar.com | Sep 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Regulator Slaps Rs. 5 Lakh Fine on Reliance General Insuranceनई दिल्ली। बीमा नियामक इरडा ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस व रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस (आरएलआईसी) पर पांच-पांच लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन तथा अनुषंगी कंपनी के बारे में सूचना का खुलासा नहीं करने के लिए लगाया गया है।

मामले के अनुसार रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की स्थिति के बारे में सूचनाएं नहीं दी। रिलायंस लाइफ के मामले में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड लिमिटेड के अनुषंगी कंपनी होने के बारे में जानकारी नहीं देने पर पांच लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

अनिल अंबानी समूह द्वारा नियंत्रित रिलायंस लाइफ ने 2011 में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी जापानी बीमा कंपनी निप्पान को 68 करोड डॉलर में बेच दी थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0