businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुनिया के सबसे बडे नियोक्ताओं मे भारतीय रेलवे व सेना भी शामिल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Railways and Army among worlds biggest employers: Studyनई दिल्ली। दुनिया के सबसे बडे नियोक्ताओं में दो भारतीय संगठन, सेना व भारतीय रेलवे भी शामिल है। एक रपट के अनुसार, इन दोनों में लगभग 27 लाख कर्मचारी हैं। यह अनुसंधान रपट विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने प्रकाशित की है।

हालांकि, आमतौर पर भारतीय रेलवे को दुनिया का सबसे बडी नियोक्ता संगठन कहा जाता है लेकिन ऎसा लगता नहीं है क्योंकि दुनिया के सबसे बडे नियोक्ताओं की सूची में इसे आठवें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में 14 लाख कर्मचारियों के साथ भारतीय रेलवे आठवें स्थान पर है जबकि उसके तुरंत बाद 13 लाख कर्मचारियों के साथ भारतीय सशस्त्र सेनाएं हैं।

रपट के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग दुनिया का सबसे बडा नियोक्ता है। उसकी नामावली में 32 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। सूची में दूसरे स्थान पर चीन की सेना (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) को रखा गया है जिसमें 23 लाख लोग हैं। अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट 21 लाख कर्मचारियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0