businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेल बजट निवेशकों का भरोसा जीतने में विफल

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Rail budget failed to win investor confidenceमुंबई। रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद रेल से संबंधित कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। रेल बजट में निवेश बढ़ाने के उपाय किए गए हैं और वित्तीय संसाधन से जुटाने के लिए पेंशन कोश से जु़डने तथा डेट संबंधी उपकरणों का सहारा लिया गया है। गुरूवार को टेक्समाको रेल एंड इंजीनियरिंग, कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया, कालिंदी रेल निर्माण (इंजीनियर्स), स्टोन इंडिया और सिमको के शेयरों में गिरावट रही। हिंद रेक्टीफायर्स, टीटागढ़ वैगंस और ट्रांसफर्मर्स एंड रेक्टीफायर्स (इंडिया) के शेयरों में हालांकि तेजी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में रेल डिब्बा बनाने वाली कंपनी टेक्समाको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयर 2.51 फीसदी गिरावट के साथ 135.70 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 139.20 रूपये पर बंद हुए थे। कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 3.47 फीसदी गिरावट के साथ 1,518.95 रूपये पर बंद हुए।
एक दिन पहले ये 1,573.60 रूपये पर बंद हुए थे। कालिंदी रेल निर्माण (इंजीनियरिंग) के शेयर 4.05 फीसदी गिरावट के साथ 135.10 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 140.80 रूपये पर बंद हुए थे। स्टोन इंडिया के शेयर 6.07 फीसदी गिरावट के साथ 79.70 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 84.85 रूपये पर बंद हुए थे। सिमको के शेयर 6.67 फीसदी गिरावट के साथ 71.40 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 76.50 रूपये पर बंद हुए थे।
हिंद रेक्टीफायर्स के शेयर हालांकि 14.71 फीसदी तेजी के साथ 89.30 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 77.85 रूपये पर बंद हुए थे। वैगन निर्माता कंपनी टीटागढ़ वैगंस के शेयर 0.50 फीसदी तेजी के साथ 582.10 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 579.20 रूपये पर बंद हुए थे। ट्रांसफर्मर्स एंड रेक्टीफायर्य (इंडिया) के शेयर 2.90 फीसदी तेजी के साथ 191.90 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 186.50 रूपये पर बंद हुए थे। कर्नेस माइक्रोसिस्टम्स के शेयर 0.32 फीसदी तेजी के साथ 46.70 रूपये पर बंद हुए, जो एक दिन पहले 46.55 रूपये पर बंद हुए थे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0