businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन के विमानों में यात्री देख सकेंगे लाइव टीवी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Passengers can watch live TV on China flightsबीजिंग। चीन में विमान यात्रा के दौरान यात्री लाइव टीवी देख सकेंगे। यह देश में विकसित एक उपग्रहण टीवी प्रणाली की सेवा शुरू होने के बाद संभव हो गया है।

यह बात रविवार को एयर चाइना ने कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कई परीक्षणों के बाद प्रणाली तकनीकी रूप से सफल घोषित कर दी गई है। इस प्रणाली के तहत तीन सितंबर को बीजिंग से दक्षिण तटवर्ती शहर सान्या की उ़डान में यात्रियों ने विजय दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा।

यह घरेलू उ़डान में प्रथम लाइव प्रसारण था। इस प्रणाली से नागरिक उड्डयन उद्योग की सूचना प्रणाली में सुधार होगा। अगले तीन साल में यह प्रणाली चीन के 2,400 विमानों में लगाई जाने वाली है। इस सेवा का लाभ हर साल करीब 40 करो़ड यात्रियों को मिलेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0