businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल मूल्य 104.25 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Oil prices Dollar 104.25 per barrelनई दिल्ली| पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार को 104.25 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस गुरुवार को 103.35 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को 6,417.63 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो गुरुवार को 6,346.72 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य बढ़ने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट भी आई।

शुक्रवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 61.56 रुपये प्रति डॉलर रही। इससे पिछले कारोबारी दिवस गुरुवार को यह विनिमय दर 60.41 रुपये प्रति डॉलर थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0