businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो सिम वाले लुमिया फोन जल्द लाएगी नोकिया

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Nokia to launch first dual SIM Lumia phone in India next month

नई दिल्ली। नोकिया चार लुमिया स्मार्टफोन भारत में पेश करेगी। कंपनी इसकी शुरूआत पहले दो सिम वाले हैंडसेट लुमिया 630 से करेगी जिसे मई में पेश किया जाएगा।

इसकी कीमत करीब 10,000 रूपए होगी जिसमें कर शामिल नहीं है। साथ ही कंपनी कम दाम वाले 4जी स्मार्टफोन लुमिया 635 की बिक्री जुलाई में शुरू करेगी जिसकी कीमत करीब 11,300 रूपए होगी।

इस पर कर अलग से लगेगा। नोकिया ने बयान में कहा कि नोकिया लुमिया 630 मई में पेश किए जाने की संभावना है। इसे एशिया, भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका तथा यूरोप में पेश किया जाएगा।

एक सिम वाले हैंडसेट की कीमत 159 डॉलर तथा दो सिम वाले हैंडसेट की कीमत 169 डॉलर होगी। लुमिया 630 3जी सिम को सपोर्ट करेगा। इसमें 4.5 ईंच स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल आटो फोकस कैमरा, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी होगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0