businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में 15 नए मॉडल लॉन्च करेगी मारूति सुजुकी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Maruti Suzuki to launch 15 new models in Indiaजर्मनी। जापानी कार कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) ने अगले 5 साल में भारत में करीब 15 नए मॉडल पेश करने की योजना बनाई है ताकि उसकी भारतीय इकाई मारूति सुजुकी को 2020 तक सालाना 20 लाख कारें बेचने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सके।

सुजुकी मोटर के अध्यक्ष टी सुजुकी ने कहा कि मारूति सुजुकी इंडिया अगले 100 साल के लिए समूह की योजनाओं में कई टर्बो वाले इंजन के तौर पर महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। सुजुकी ने कहा, "हमारी योजना अगले 5 साल में 20 नए मॉडल पेश करने की है।

इन 20 मॉडलों में से केई जिदोशा (मिनी कारों) को छोडकर बाकी भारत में पेश किए जाएंगे।" भारतीय बाजार के महत्त्व पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "ऎसा कहा जाता है कि 2025 तक भारत विश्व में तीसरा सबसे बडा वाहन बाजार होगा। सुजुकी मोटर में हमने इस अवसर का दोहन करने करने की तैयारी की है।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0