businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Apr 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Mahavir Jayanti the stock market closed Thursdayमुंबई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को महावीर जयंती के अवसर पर बंद हैं। इससे पहले बुधवार के आखिरी कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर और निफ्टी 95.25 अंकों की तेजी के साथ 8,586.25 पर बंद हुआ था।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 2.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,954.86 पर खुला और 302.65 अंकों की तेजी के साथ 28,260.14 पर बंद हुआ था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,483.70 पर खुला और 95.25 अंकों की तेजी के साथ 8,586.25 पर पर बंद हुआ था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0