businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 26 प्रतिशत घटा

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Kotak Mahindra Bank net profit 26 percentनई दिल्ली। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घट कर 516.6 करो़ड रूपये रहा है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 698.3 करो़ड रूपये दर्ज हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गुरूवार को दर्ज बयान में कहा गया है कि इस दौरान बैंक की कुल आय 6,384.63 करो़ड रूपये रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 5,006.63 करो़ड रूपये दर्ज हुई थी। आईएनजी वैश्य बैंक के विलय के बाद यह बैंक की पहली तिमाही है, जिसमें आईएनजी की आय को भी शामिल किया गया है। यह विलय अप्रैल 2015 से प्रभावी हुआ था। बैंक ने कहा, ""30 जून, 2015 को समाप्त तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक के कर्मचारियों के खर्च पर 339 करो़ड रूपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें पेंशन, ग्रैच्युटी और हर्जाना शामिल हैं।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0