businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कश्मीर बाढ: महिन्द्रा समूह ने 2 करोड रूपये दिए

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Kashmir flood: Mahindra Group 2 croresमुंबई। जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश के कारण आई भयानक बाढ से पीडित लोगों की मदद के लिए देश के प्रमुख वाहन निर्माता, महिन्द्रा समूह ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दो करोड रूपये के सहयोग दिए हैं। महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष, आनंद महिन्द्रा ने कहा, जम्मू एवं कश्मीर में आई इस आपदा की घडी में महिन्द्रा समूह प्रधानमंत्री और देशवासियों के साथ खडा है।
 हमने प्रदेश को चंदास्वरूप यह राशि इसलिए दी है, ताकि उसे इस भयानक आपदा का सामना करने में मदद मिल सके। महिन्द्रा समूह ने इस आर्थिक सहयोग के अलावा अपनी अभियांत्रिकी परामर्श सेवा शाखा को भी प्रदेश सरकार के सहयोग में लगा रखा है।
 महिन्द्रा कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्रदेश सरकार के साथ मिलकर बहु-आपदारोधी आवासीय इकाइयों, सामुदायिक केंद्रों और संबंधित सेवाएं जैसे-जलापूर्ति, नालियां, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति व अन्य साइट इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं वाले इको-फ्रेंडली ग्राम्य समूह के विकास का जिम्मा संभाल रहा है।
 इस योजना में निर्माण गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों में रोजगार सृजन के जरिए प्रस्तावित गांवों के पीडितों के लिए पुनर्वास अवधि के दौरान आमदनी का जरिया भी शुरू किया जा सकता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0