businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंटेक्स ने लॉन्च किया 3जी बजट स्मार्टफोनए जानिए फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Jan 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Intex Launched new smartphone Cloud Champ at Rs 3999नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता भारतीय कंपनी इंटेक्स ने एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को इंटेक्स ने क्लाउड चैम्प नाम से लॉन्च किया है। इस फोन में इंटेक्स ने 4.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन दी है। इंटेक्स का क्लाउड चैम्प एंड्रॉयड के 4.2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इंटेक्स ने 512 एमबी रैम दी है। इस फोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है।

इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढाया जा सकता है। कैमरे की अगर बात करें तो कंपनी ने इसमें एलईडी फ्लैश के 5 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मैगापिक्सल का फं्रट कैमरा दिया है। इंटेक्स का यह फोन 3 जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

साथ ही इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इस फोन में कंपनी ने 1700एमएएच पावर की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 7 घंटे का टॉक टाइम और 298 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रूपए रखी गई है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0