businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

...तो दुनिया की तीन टॉप अर्थव्यवस्था मे होगा भारत!

Source : business.khaskhabar.com | Jun 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India on world  top three economy list, Must Readन्यूयॉर्क। विश्व की उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक रहने है और 2030 तक अमेरिका व चीन के बाद भारत तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है। शोध संस्थान इकानामिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) की इस रपट के अनुसार उदीयमान बाजारों की वृद्धि दर विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में उंची रहने की संभावना है और ऎसे में चीन व भारत जैसे विकासशील देश अमेरिका, जापान व पश्चिमी यूरोप जैसी मौजूदा आर्थिक ताकतों से भी आगे निकल सकते हैं। इसके अनुसार 2030 तक दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका, चीन व भारत होंगी। ईआईयू के अनुसार नाम के लिए चीन का जीडीपी डॉलर के हिसाब से 2026 तक अमेरिका को पछाड सकता है और 2050 तक दुनिया की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना रह सकता है। भारत 2050 तक औसतन करीब 5 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि के साथ 2050 तक तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था हो सकता है। उस समय तक इंडोनेशिया और मैक्सिको विश्व की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाएंगे और इनकी अर्थव्यवस्था इटली और रस से बडी होगी। 2050 तक 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में इंडोनेशिया (4थे), जापान (5वें), जर्मनी(6), ब्राजील(7), मैक्सिको (8), ब्रिटेन (9) और फ्रांस (10वें) स्थान पर रह सकता है।