businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हवाई यात्रियों की संख्या 18 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 India domestic air passenger traffic up 18 percentनई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संगठन (आईएटीए) ने गुरूवार को कहा कि देश में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मई 2015 में 18.2 फीसदी बढ़ी। अप्रैल में इसमें 20.7 फीसदी और मार्च में 17.9 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

आईएटीए ने अपने बयान में कहा, ""मई में देश में घरेलू मांग साल-दर-साल आधार पर 18.2 फीसदी बढ़ी। इसका प्रमुख कारण स्थानीय विमानन कंपनियों के आकर्षक ऑफर और आर्थिक विकास दर का बढ़ना है।"" नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व में जारी एक आंक़डे के मुताबिक भी घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मई में 18.35 फीसदी बढ़ी। इस दौरान यात्रियों की संख्या 71.27 लाख रही, जो एक साल पहले समान महीने में 60.22 लाख थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0