businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईडिया सेल्युलर का शुद्ध लाभ 57 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Idea Cellular net profit increased 57 percentमुंबई| देश की एक प्रमुख निजी दूरसंचार कंपनी आईडिया सेल्युलर का शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में 57 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी सोमवार को दी। कंपनी का शुद्ध लाभ आलोच्य अवधि में 728.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 462.7 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय अप्रैल-जून अवधि में साल-दर-साल आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 7,561 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 6,538.8 करोड़ रुपये थी।

बयान के मुताबिक किसी एक देश के कारोबार के आधार पर आईडिया दुनिया की छठी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी के पास 14 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0