businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिगरेट के दाम 15 फीसदी तक बढेंगे!

Source : business.khaskhabar.com | Mar 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 ITC to hike cigarette prices  up to 15 percentनई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी जल्द अपने सिगरेट ब्रांड क्लासिक व गोल्ड फ्लैक आदि की कीमतों में 15 प्रतिशत तक का इजाफा करने जा रही है। बजट 2015-16 में सिगरेट पर उत्पाद शुल्क में बढोतरी की वजह से कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।
सूत्रों ने कहा कि गोल्ड फ्लैक रेगुलर के दस सिगरेट के पैकेट का दाम 15 प्रतिशत बढाकर 78 रूपए किया जाएगा। अभी यह 68 रूपए है। इसी तरह नेवी कट के दस सिगरेट के पैकेट का दाम 12 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 70 से 78 रूपए होगा। आईटीसी देश की सबसे बडी सिगरेट विनिर्माता है।
आईटीसी की संशोधित मूल्य की सिगरेट संभवत: अगले सप्ताह बाजार में आएंगी। सूत्रों ने कहा कि इसी तरह क्लासिक के 20 सिगरेट के पैकेट का दाम 15 प्रतिशत बढाकर 218 किया जाएगा, जो अभी 190 रूपए है। इंडिया किंग्स के 20 सिगरेट का दाम 14 प्रतिशत बढाकर 220 से 250 रूपए किया जाएगा। इस बारे में संपर्क किए जाने पर आईटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि हम भविष्य की मूल्य रणनीति के बारे में संकेत नहीं देते।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0