businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब गो एयर का धमाकेदार ऑफर, करें सस्ते में हवाई सफर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Go air launch new scheme to get flight ticket in low amount, Must read नई दिल्ली। सस्ती हवाई सेवाएं देने वाली गो एयर कंपनी यात्रियों के लिए नया ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने 999 रूपए और 1299 रूपए में हवाई सफर की पेशकश की है। इस योजना के लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू हो चुकी है। पैसेंजर्स 30 जून तक टिकट बुक करा सकते है।

गो एयर के मुताबिक, इस योजना में बुकिंग कराने वाले अगर टिकट कैंसल कराना चाहते हैं तो उनका किराया वापस नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट टैक्स वापस किया जाएगा। योजना के तहत टिकट बुक कराने वाले पैसेंजर्स 27 जनवरी से 14 अप्रैल 2016 के बीच हवाई यात्रा कर सकेंगे।

बुकिंग कराने वाले 1 जुलाई से 30 सितंबर 2015 तक यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर एशिया जैसी विमानन कंपनियां भी इस तरह की योजनाएं पेश कर चुकी हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0