businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार 1.30 अरब डॉलर बढा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Foreign capital reserves increased dollars 1.30 billionमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.3098 अरब डॉलर बढ़कर 312.7368 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,175.8 अरब रूपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकडे में यह जानकारी दी। विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बडा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.2972 अरब डॉलर बढकर 286.8857 अरब डॉलर हो गया, जो 17,585.7 अरब रूपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढाव का सीधा असर प़डता है। आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 20.0134 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,233.1 अरब रूपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 93 लाख डॉलर बढकर 4.2937 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 262.6 अरब रूपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 33 लाख डॉलर बढकर 1.544 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 94.4 अरब रूपये के बराबर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0