businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार 67 करोड डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Foreign capital reserves decreased 67 crore Dollarमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 21 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 67.24 करो़ड डॉलर घटकर 314.8787 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,485.5 अरब रूपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंक़डे में यह जानकारी दी। विदेशी पूंजी भंडार का सबसे ब़डा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 66.43 करो़ड डॉलर घटकर 289.3981 अरब डॉलर हो गया, जो 17,918.3 अरब रूपये के बराबर है।
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर प़डता है। आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 19.7384 अरब डॉलर बरकरार रहा, जो 1,212.1 अरब रूपये के बराबर है।
इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 59 लाख डॉलर घटकर 4.2235 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 261.2 अरब रूपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 22 लाख डॉलर घटकर 1.5187 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 93.9 अरब रूपये के बराबर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0