businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार 1.6 अरब डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Foreign capital reserves declined dollar 1.6 billionमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार पांच दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.6499 अरब डॉलर घटकर 314.6617 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,484 अरब रूपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जो साप्ताहिक आंक़डे जारी किए, उसके अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे ब़डा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 86.74 करो़ड डॉलर घटकर 289.9547 अरब डॉलर हो गया, जो 17,953.5 अरब रूपये के बराबर है।
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर प़डता है। आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 75.32 करो़ड डॉलर घटकर 18.9852 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 1,176.6 अरब रूपये के बराबर है।
इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 2.16 करो़ड डॉलर घटकर 4.2083 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 260.3 अरब रूपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में मौजूद देश के भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 77 लाख डॉलर बढ़कर 1.5135 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 93.6 अरब रूपये के बराबर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0